Rahul Gandhi से डरती है सरकार- Priyanka Gandhi

कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस की “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और RSS की विचारधारा देश की मूल विचारधारा और विविधता पर हमला करती है। प्रियंका ने कहा,
“प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संविधान के विरोधी हैं, क्योंकि उनकी नीतियां और विचारधारा बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाए संविधान के खिलाफ हैं।”

राहुल गांधी को लेकर प्रियंका का बड़ा बयान

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार राहुल गांधी से डरती है क्योंकि वो सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। “राहुल गांधी ने हमेशा संविधान और देश की विविधता की रक्षा की है, और इसके लिए वो अपनी जान भी दे सकते हैं,” प्रियंका ने कहा।

बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान

प्रियंका गांधी ने सरकार पर बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आज तक कोई ऐसी सरकार नहीं आई, जिसका गृह मंत्री संसद में खड़े होकर बाबा साहेब का अपमान कर सके। इस सरकार के मंत्री चुनावी रैलियों में खुलेआम संविधान बदलने की बात करते हैं।”

मोहन भागवत पर निशाना

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा, “कौन सोच सकता था कि स्वतंत्र भारत की धरती पर कोई ये कह सकता है कि हमें 1947 में आजादी नहीं मिली।” ये बयान आरएसएस के हालिया बयानों पर सीधा हमला माना जा रहा है।

कांग्रेस का सियासी संदेश

कांग्रेस की ये रैली कर्नाटक चुनावों से पहले BJP और RSS के खिलाफ जनता को एकजुट करने की कोशिश मानी जा रही है। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण से BJP की नीतियों और विचारधारा पर सवाल उठाए, साथ ही संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Exit mobile version