Kejriwal जनता के पैसे से विज्ञापन करते हैं- Pappu Yadav

Delhi Election 2-25: दिल्ली में ठंड का मौसम है लेकिन नेता अपने बयानों से राजधानी का तापमान बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने भी हमलों की बौछार कर दी है। पप्पू यादव दिल्ली ने Congress के लिए चुनाव प्रचार करते हुए AAP और पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल जनता के पैसे से विज्ञापन करते हैं। उन्होंने अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। अब नए वादे क्या करोगे?

Kejriwal पर लगाए बड़े आरोप

पप्पू यादव ने Arvind Kejriwal की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वांचल के लोगों के साथ धोखा किया है।
“इन लोगों ने जितना पूर्वांचल के साथ अन्याय किया है, उससे आज कांग्रेस की याद आती है। AAP ने जनता को लूटा है,” उन्होंने कहा।

Congress के लिए समर्थन

पप्पू यादव ने अपने बयान में Congress की तारीफ करते हुए जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि Congress की नीतियां दिल्ली और पूर्वांचल के लोगों के हित में रही हैं।

Pappu Yadav की चुनावी रणनीति

पप्पू यादव का ये बयान दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के लिए एक बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है। उन्होंने AAP की आलोचना करते हुए कहा कि उनके किए गए वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। “Kejriwal सरकार ने जितने वादे किए, वे सिर्फ जनता को दिखाने के लिए थे। असल में उन्होंने कोई काम नहीं किया।”

क्या पप्पू यादव के ये बयान दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के लिए मददगार साबित होंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।

अबकी बार 5 फरवरी को Kejriwal का भूत उतरने वाला है- Nayab Singh Saini

Delhi Election 2025: दिल्ली का चुनाव अब और भी रोमांचक हो गया है। दिल्ली की सियासत में बाकी राज्यों के नेता भी जोरदार प्रहार कर रहे हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला किया है।

सैनी ने कहा किअबकी बार 5 फरवरी को केजरीवाल का भूत उतरने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि “पिछले 10 सालों में केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनका शोषण किया है।” उन्होंने केजरीवाल के वादों और उनकी नीतियों को फेल बताया।

सैनी ने कहा, “केजरीवाल के संकल्प पत्र की कॉपी करके हम तिहाड़ जेल नहीं जाना चाहते।” उनके अनुसार, केजरीवाल एक तरफ शिक्षा की बात करते हैं और दूसरी तरफ हर गली-मोहल्ले में शराब के ठेके खोल देते हैं।

हरियाणा सीएम का ये बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली के आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। उन्होंने ये भी दावा किया कि दिल्ली के लोग अब केजरीवाल सरकार से पूरी तरह निराश हो चुके हैं और “उन्हें बाहर करने का मन बना लिया है।”

बता दें कि सैनी ने दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से BJP उम्मीदवार उमंग बजाज के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इस दौरान हरियाणा में सोनीपत से BJP के विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।

दिल्ली की स्थिति बेहद खराब, सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं- Swati Maliwal

Delhi Election 2025: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हालत पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, और हर जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “द्वारका की कॉलोनियों और भलस्वा की झुग्गियों में गंदा नल का पानी सप्लाई हो रहा है। पानी इतना दूषित है कि अगर कोई इसे छू भी ले, तो बीमार पड़ सकता है।”

Free पानी, लेकिन costly solution
स्वाति मालीवाल ने फ्री पानी योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “पानी भले ही मुफ़्त है, लेकिन लोगों को हर दिन साफ पानी बाहर से खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, ‘शीश महल’ में करोड़ों की जलापूर्ति व्यवस्था है।”

केजरीवाल को झुग्गियों का दौरा करने का न्योता
स्वाति मालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित करते हुए कहा, “मैं उन्हें झुग्गियों में आने का न्योता देती हूं। उन्हें सिर्फ उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां उनके समर्थक हैं, बल्कि वहां आना चाहिए जहां लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।”

ये बयान न केवल दिल्ली की समस्याओं को उजागर करता है बल्कि प्रशासन के लिए एक कड़ा संदेश भी है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Kejriwal की कार पर हमला ?, AAP और BJP के बीच आरोप का दौर तेज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की कार पर पत्थरों से हमला किया। ये घटना नई दिल्ली क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हुई।

AAP का बयान

AAP ने इस हमले को BJP की राजनीतिक रणनीति करार दिया। उनका कहना है कि ये हमला अरविंद केजरीवाल को डराने और चुनाव प्रचार में बाधा डालने की कोशिश है।


BJP ने पलटवार किया

इस घटना पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वो नई दिल्ली सीट से चुनाव हार रहे हैं। अब वो नई दिल्ली के युवाओं से बचने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल कर उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ये युवा उनसे पिछले 10 सालों का काम का हिसाब मांग रहे हैं।”


वहीं अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे प्रवेश वर्मा ने भी निशाना साधा है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हताश और निराश हैं। आज हर तरफ से जब दिल्ली की जनता उनसे सवाल पूछ रही तो वो जवाब देने की जगह विक्टिम कार्ड खेलने लग जाते हैं।

प्रवेश वर्मा ने हमला तेज करते हुए कहा कि, तीन युवा जो बेरोजगार थे आज जब उन्होंने रोजगार देने को लेकर केजरीवाल से सवाल पूछा तो पंजाब पुलिस ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि ड्राइवर ने गाड़ी से कुचल कर हत्या करने का प्रयास भी किया।

वीडियो बना चर्चा का विषय

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल की कार को लोगों के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है। AAP का कहना है कि इस वीडियो से BJP की साजिश का खुलासा होता है, जबकि BJP इसे ड्रामा बता रही है।


राजनीतिक गर्मी बढ़ी

दिल्ली चुनाव नजदीक आते ही BJP और AAP के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही हैं।

Arvind Kejriwal पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर रोक, Kejriwal ने BJP पर साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाए जाने को लेकर BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “आज सुबह पुलिस ने फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी। ये कदम पूरी तरह गैर-कानूनी है। किसी भी कानून के तहत पुलिस को इस तरह से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने का अधिकार नहीं है।”

फिल्म से BJP को डर क्यों?

केजरीवाल ने BJP पर सवाल उठाते हुए कहा, “BJP इस फिल्म से इतनी डरी हुई क्यों है? इस डॉक्यूमेंट्री में पिछले दो साल में AAP के नेताओं को जेल भेजे जाने की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म BJP के गैर-कानूनी और असंवैधानिक कदमों को उजागर करती है।”

AAP का दावा है कि इस फिल्म में उन सभी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें पार्टी के नेताओं को जान-बूझकर निशाना बनाया गया और राजनीतिक बदले की भावना से जेल भेजा गया।

फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक क्यों?

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कानूनी आधार के फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी। उन्होंने कहा, “ये लोकतंत्र के खिलाफ है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म को दिखाने की अनुमति मिलेगी।”

AAP के नेताओं ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट्री लोगों को सच्चाई बताने के लिए बनाई गई है और BJP नहीं चाहती कि जनता इसके जरिए हकीकत से रूबरू हो।

AAP का BJP पर हमला

AAP के नेताओं ने इस रोक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। पार्टी ने कहा कि BJP लगातार AAP की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
“ये फिल्म BJP के राजनीतिक षड्यंत्र और सत्ता के दुरुपयोग का पर्दाफाश करती है। शायद यही वजह है कि भाजपा इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है,” एक वरिष्ठ AAP नेता ने कहा।

क्या है डॉक्यूमेंट्री में?

फिल्म में AAP नेताओं के खिलाफ पिछले दो साल में हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई और उन्हें जेल भेजे जाने के मामलों का विवरण दिया गया है। इसमें ये भी दिखाया गया है कि किस तरह से राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया।

AAP की मांग

AAP ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन से जवाब मांगा है और तुरंत फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति देने की मांग की है।
“हम जनता के बीच सच्चाई लाना चाहते हैं। यह फिल्म सत्य पर आधारित है, और इसे रोकने का कोई कारण नहीं है,” केजरीवाल ने कहा।

Delhi Election: BJP की चौथी सूची जारी, NDA की बचा ली इज्जत ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। BJP ने 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि सहयोगी दलों JD(U) के लिए बुराड़ी और LJP(RV) देवली सीट छोड़ी गई हैं।

चौथी सूची की मुख्य बातें

  • ग्रेटर कैलाश सीट: BJP ने शिखा राय को उम्मीदवार बनाया है। वो आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
  • शिखा राय का परिचय: वकील और पूर्व में दिल्ली BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकीं शिखा राय 2020 में भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

BJP की चौथी सूची

सीटउम्मीदवार का नाम
बवाना (SC)श्री रवीन्द्र कुमार (इंद्रराज)
वजीरपुरश्रीमती पूनम शर्मा
दिल्ली कैंटश्री भुवन तंवर
संगम विहारश्री चंदन कुमार चौधरी
ग्रेटर कैलाशश्रीमती शिखा राय
त्रिलोकपुरी (अजा)श्री रविकांत उज्जैन
शाहदराश्री संजय गोयल
बाबरपुरश्री अनिल वशिष्ठ
गोकलपुर (अजा)श्री प्रवीण निमेष

BJP की तीसरी सूची

मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है।

BJP की दूसरी सूची के मुख्य उम्मीदवार

  • नरेला: राज करण खत्री
  • तिमारपुर: सूर्य प्रकाश खत्री
  • मुंडका: गजेंद्र दराल
  • करावल नगर: कपिल मिश्रा
    आदि।
क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1आदर्श नगरराज कुमार भाटिया
2बवानादीपक चौधरी
3रोहिणीकुलवंत राणा
4नांगलोई जाटमनोज शौकीन

BJP की रणनीति में JD(U) और LJP(RV) को एक-एक सीट देकर NDA सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना एक प्रमुख कदम है। ग्रेटर कैलाश और अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर अनुभवी उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जिससे मुकाबला कड़ा होने की संभावना है।

BJP बच्चों को मिल रही बम धमकी पर राजनीति कर रही- Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता Sanjay Singh ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला किया है। संजय सिंह ने कहा कि BJP राजनीति को आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित कर रही है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

संजय सिंह ने कहा, “…जो खुलासे पुलिस नहीं करती, वो सुधांशु त्रिवेदी कर देते हैं। BJP छोटे-छोटे बच्चों को मिल रही बम धमकी की घटनाओं का भी राजनीतिक लाभ उठा रही है। ये उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।”


“BJP पर सुरक्षा को लेकर सवाल”
AAP नेता ने BJP पर भारत और दिल्ली की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इनके पास न नेता है, न नीति, और न नीयत। BJP केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। बिना सबूतों के कुछ भी कहना, ये कैसी राजनीति है?”


BJP पर निशाना
संजय सिंह ने कहा कि BJP देश की असल समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “जब जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, तब BJP बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करती है।”


AAP की जवाबी रणनीति
AAP ने BJP पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों पर काम करती आई है। संजय सिंह ने कहा, “हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस किया है। BJP इन मुद्दों पर बात करने से कतराती है।”


दिल्ली में आगामी चुनावों के मद्देनज़र सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज हो चुकी है।

Delhi को Crime Capital बना दिया- Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए दिल्ली में बढ़ते अपराध और सुरक्षा की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को “Crime Capital of India” बना दिया है।

Delhi में बढ़ता Crime का मुद्दा

केजरीवाल ने कहा,

“दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग, गैंगवार जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है और यही कारण है कि पिछले 25 सालों से वे यहां सत्ता में वापस नहीं आ सके हैं।”

AAP के नेता ने आरोप लगाया कि BJP ने दिल्ली की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है और ये स्थिति भाजपा की नाकामी का प्रतीक है।

AAP का सुरक्षा मॉडल

केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो RWA (Resident Welfare Associations) को दिल्ली सरकार से फंड दिया जाएगा। इस फंड का उपयोग इलाकों में Private Security Guards नियुक्त करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा AAP की प्राथमिकता है।

‘BJP बन गई है धरना पार्टी’

केजरीवाल ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो अब केवल “धरना पार्टी” बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि BJP के पास दिल्ली के विकास और सुरक्षा के लिए कोई ठोस प्लान नहीं है।

चुनाव आयोग में शिकायत

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि BJP, रोहिंग्या मुसलमानों के नाम पर पूर्वांचल और दलित समुदाय के वोट काटने की साजिश रच रही है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

“BJP की ये रणनीति न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है, बल्कि ये समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास है,” केजरीवाल ने कहा।

अरविंद केजरीवाल ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली में सुरक्षा और अपराध पर सवाल खड़े किए हैं। AAP के सुरक्षा मॉडल और RWA को सशक्त बनाने की योजना दिल्ली के लोगों के लिए एक नई उम्मीद पेश करती है। अब ये देखना होगा कि BJP इन आरोपों का क्या जवाब देती है।

Kejriwal ने UP-बिहार के लोगों का अपमान किया- Virendra Sachdeva

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने Arvind Kejriwal पर जोरदार हमला करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल समय-समय पर Purvanchal के लोगों का अपमान करते रहे हैं। उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है।”

सचदेवा ने आरोप लगाया कि Kejriwal ने पहले भी यूपी और बिहार के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताया था। अब उन्होंने Purvanchal के लोगों को “नकली वोटर” कहकर उनका अपमान किया है।

Purvanchal की अहम भूमिका पर जोर

सचदेवा ने कहा, “दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है। इन्हीं लोगों ने यहां मेहनत करके इस शहर को आगे बढ़ाया है। लेकिन Kejriwal बार-बार इन्हें निशाना बनाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस बार दिल्ली के लोग BJP को वोट देकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के अपमान का बदला लेंगे।

Political War Heats Up

Kejriwal के बयान को लेकर Purvanchal community के बीच नाराजगी बढ़ रही है। BJP इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अभी तक इस मुद्दे पर पलटवार नहीं किया है।

Parvesh Verma के चुनाव लड़ने पर रोक लगे- Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग और वोट कटने के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा,
“हम चुनाव आयोग से मिले और शिकायत की कि 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक महज 22 दिनों में नई दिल्ली विधानसभा में 5500 वोट कटने की सूचना मिली है।”

फर्जीवाड़े का आरोप

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के वोट काटे गए, जब उन्हें बुलाया गया तो उन्होंने कहा, “हमने कोई अर्जी नहीं दी थी।” इसके अलावा, 15 दिनों में 13,000 नए वोट जोड़ने के लिए अर्जी आई है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं।

प्रवेश वर्मा पर सीधा हमला

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा (BJP सांसद) खुलेआम जॉब कैंप लगाकर लोगों को रिझा रहे हैं और पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए।”

AAP का चुनाव आयोग से आग्रह

AAP ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और फर्जी वोटिंग पर रोक लगाई जाए। केजरीवाल का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।

Exit mobile version