Mahila Samman Yojana पर धोखाधड़ी का आरोप, BJP ने बोला हमला

BJP नेताओं ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के नाम पर चल रही धोखाधड़ी को लेकर दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा सांसद Manoj Tiwari, BJP नेता Manjinder Singh Sirsaऔर दिल्ली BJP अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनोज तिवारी का हमला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “आज दिल्ली की जनता हैरान है कि दिल्ली सरकार का विभाग खुद विज्ञापन जारी कर कह रहा है कि ये धोखाधड़ी है। ऐसी कोई योजना नहीं है और जनता इससे सावधान रहे।” उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल “इतना नीचे गिर गए हैं कि वो जनता को धोखा दे रहे हैं।”

तिवारी ने ये भी कहा कि इस फर्जी योजना के तहत हस्ताक्षर करवाने वाले लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाले जाने की आशंका है। उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को निशाने पर लेते हुए कहा, “आतिशी चुप क्यों हैं? वो मुख्यमंत्री हैं। उन्हें जनता को सच बताना चाहिए।”

मनजिंदर सिंह सिरसा का हमला

BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल को “बहुत बड़ा धोखेबाज” कहा। “जब फॉर्म भरवाए जा रहे थे, तब खुद दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि 2100 रुपये भत्ता देने की कोई योजना नहीं है। ये सब निजी लोग कर रहे हैं, जो अवैध तरीके से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।”

वीरेंद्र सचदेवा का वार

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल डिजिटल फ्रॉड को बढ़ावा दे रहे हैं।
“हमने सुना है कि दिल्ली सरकार की ‘संजीवनी योजना’ नाम की कोई योजना कैबिनेट के पास नहीं गई। जनता को धोखा देने के लिए ये सब किया जा रहा है।”
सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) खुद जनता को चेतावनी जारी कर रही है कि 2100 रुपये की कोई योजना नहीं है। “दिल्ली में AAP की सरकार है, और वही सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है।”

ये भी पढ़ें – केजरीवाल की Mahila Samman Yojana पर धोखाधड़ी का आरोप

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ जैसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है। विभाग ने जनता से इस फर्जी योजना के झांसे में न आने की अपील की थी।

भाजपा ने इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया कि यह सब जनता का डेटा चुराने और उन्हें धोखा देने की साजिश है।

बता दें कि दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के नाम पर चल रही इस धोखाधड़ी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। BJP और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जनता से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और किसी भी फर्जी योजना के झांसे में न आएं।

केजरीवाल की Mahila Samman Yojana पर धोखाधड़ी का आरोप

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की Mahila Samman Yojana पर गंभीर आरोप लगे हैं। दिल्ली सरकार के ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना को लेकर सूचना जारी की है। जिसके बाद BJP आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। वहीं विभाग ने साफ साफ शब्दों में इसे धोखाधड़ी बताया है।

दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोमवार (25 दिसंबर) को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने का जो दावा किया जा रहा है, वो पूरी तरह फर्जी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है। विभाग ने इस बारे में जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए प्राप्त की थी।

सार्वजनिक नोटिस में क्या कहा गया?

महिला एवं बाल विकास विभाग की सूचना

राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित नोटिस में विभाग ने कहा:

“ये स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है।”
इसके साथ ही उन्होंने जनता को सतर्क करते हुए बताया कि:

“चूंकि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है, इसलिए इस गैर-मौजूद योजना के तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म/आवेदन स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता।”

फॉर्म एकत्र करना धोखाधड़ी

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चेतावनी दी कि कोई भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल, जो इस कथित योजना के नाम पर फॉर्म या जानकारी एकत्र कर रहा है, वो धोखाधड़ी कर रहा है।
“ऐसे किसी भी व्यक्ति या संगठन के पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।”

जनता से अपील

दिल्ली सरकार ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की धोखाधड़ी से बचें और किसी भी फर्जी दावे या पंजीकरण प्रक्रिया का हिस्सा न बनें। विभाग ने कहा है कि अगर किसी को ऐसी गतिविधि के बारे में जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

फर्जी योजनाओं पर नजर

महिला एवं बाल विकास विभाग का ये कदम उन फर्जी योजनाओं के खिलाफ है, जो आम जनता को गुमराह कर उनके निजी डेटा को चुराने या उनसे धोखाधड़ी करने का प्रयास करती हैं।

Exit mobile version